फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर : एक घंटे में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता

Fri, 29 May 2020 09:51 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक हरियाणा का रोहतक भूकंप का केंद्र था। एक घंटे में रोहतक मे दो बार भूंकप के झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप 9 बजकर 8 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। जबकि इसकी गहराई पांच किलोमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन






दूसरा भूकंप उसी जगह कम तीव्रता 2.9 रिक्टर का था। अबतक भूकंप से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। रोहतक, दिल्ली से 60 किलोमीटर की दूरी पर है। 12 अप्रैल से अबतक दिल्ली में कम तीव्रता के चार और भूकंप आ चुके हैं। 

मई महीनेे में दूसरी बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।  इससे पहले 15 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत और एनसीआर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


15 मई को भी आया था भूकंप
15 मई को सुबह करीब 11.28 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.2 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिमी दिल्ली था और इसकी गहराई 13 किलोमीटर नीचे थी। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली का पीतमपुरा था।

15 मई से पहले 3.4 तीव्रता का भूंकप 10 मई को आया था। वहीं 13 अप्रैल को 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। जबकि 14 अप्रैल को भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें