फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता; अफगानिस्तान था केंद्र

Fri, 03 Apr 2026 09:52 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से 150 किलोमीटर नीचे था। लोग डर के घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे लोग डर के घरों के बाहर आ गए। भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 150 किलोमीटर अंदर था।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था। गाजियाबाद के एक स्थानीय निवासी का कहना है, "जब हमने भूकंप महसूस किया, तब बारिश हो रही थी। यह कोई बड़ा भूकंप नहीं था। फिर मैं स्थिति का जायजा लेने के लिए बाहर आया।"
 

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप
शुक्रवार रात पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता का एक ज़ोरदार भूकंप आया, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) ने बताया कि भूकंप रात 9:13 बजे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें