फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बारिश-ओले: हवा के साथ झमाझम बरसात, आसमान में काले बादलों ने जमाया डेरा, मौसम हुआ सुहावना

Fri, 03 Apr 2026 09:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। कई जगह तेज बारिश और ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में आए दिन मौसम नए तेवर दिखा रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप और पसीने ने लोगों को बेहाल किया, वहीं आज शुक्रवार सुबह से ही अचानक मौसम बदला। शाम कई जगह काले बादलों ने आसमान में डेर जमा लिया था। देर शाम होते-होते कई जगह बारिश के ओले गिरे हैं। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने कल गुरुवार को ही शुक्रवार को झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बारिश साथ गिरे ओले, किसानों की बढ़ी परेशानी 
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम ने शुक्रवार को एक बार फिर अपना रुख बदला और शाम को तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। यमुना सिटी के जेवर, दनकौर और बिलासपुर में शाम 5:30 बजे से ही मौसम बदल गया और देखते ही देखते बारिश के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। बारिश और ओले पड़ने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई। किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं, जौ और सरसो की फसलें पककर तैयार हैं। बारिश और ओले पड़ने से फसलों को काफी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें