फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके

Sat, 25 Apr 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शनिवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके लगते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लगभग डेढ़ से दो मिनट तक लगते रहे इन भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 आंकी गई है।

दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा व राजस्थान समेत कई राज्यों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

तेज भूकंप के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवा कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी जिसे अब बहाल कर दिया गया है। इस भूकंप का सेंटर नेपाल को बताया जा रहा है जहां इसकी तीव्रता 7.5 थी।

जहां पहला झटका 11:43 पर महसूस किया गया वहीं 12 बजकर 18 मिनट पर दोबारा भूकंप आया।

लक्ष्मीनगर इलाके के कई मकानों में दरारें आने की खबर है और बिजली का खंभा टेढ़ा हो जाने की भी बात कही जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि और भी झटके आ सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें