फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर में अलसुबह भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही तीव्रता

Wed, 02 Dec 2020 10:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज भूकंप के झटके: भूकंप... - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

दिल्ली में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.7 रही। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके सवेरे 4.05 बजे महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली के सटे गाजियाबाद को बताया जा रहा है। फिलहाल किसी क्षति की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


जब से लॉकडाउन हुआ तब से लेकर अब तक दिल्ली में 10 से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं और उनका केंद्र भी एनसीआर के आसपास ही रहा है। कल सुबह उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।



कुछ समय पहले वैज्ञानिकों ने हिमालय में बड़े भूकंप की आशंका व्यक्त की थी और कहा था कि हिमालय पर्वत शृंखला में सिलसिलेवार भूकंपों के साथ बड़ा भूकंप कभी भी आ सकता है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर आठ या उससे भी अधिक हो सकती है। वैज्ञानिकों का दावा है कि हिमालय के आसपास घनी आबादी वाले देशों में इससे भारी तबाही मच सकती है और राजधानी दिल्ली भी इसकी जद में होगी। हालांकि ये भूकंप कब आएंगे इसका अनुमान फिलहाल नहीं लगाया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 100 साल में इनके आने की आशंका है। 
विज्ञापन


पहले के शोध में भी हुए ऐसे दावे 
कोलकाता स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में पृथ्वी विज्ञान विभाग की प्रोफेसर सुप्रिया मित्रा भी इस शोध को सही मान रही हैं। मित्रा के मुताबिक पहले हुए कुछ शोध भी इस ओर इशारा कर चुके हैं। हालांकि ऐसा भीषण भूकंप कब आएगा इसके बारे में कोई अनुमान लगाना अभी नामुमकिन है। उन्होंने कहा, पहले हुए अध्ययनों में सेटेलाइट तस्वीरों के आधार पर आकलन किया गया लेकिन इस शोध में सबसे हाल के प्रागैतिहासिक भूकंपों के समय और आकार को भूविज्ञान के आधार पर परिभाषित किया गया है। 

दिल्ली भी महसूस करेगी तगड़े झटके
शोध के मुताबिक भूकंप इतने भीषण होंगे कि हिमालय क्षेत्र के दक्षिण में स्थित राजधानी दिल्ली में भी तगड़े झटके महसूस होंगे।

बीते छह महीनों में उत्तर भारत में आए कई हल्के भूकंप
उत्तर भारत में बीते छह महीनों में कई हल्के भूकंप आए हैं जो हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका को आधार देते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे कई छोटे भूकंप बड़ी तबाही का संकेत होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें