फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव: बसों में शुरू होगी ई-टिकटिंग

Tue, 18 Nov 2014 07:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नए साल के शुरू में रोडवेज बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग सिस्टम (ई-टिकटिंग) का तोहफा मिलेगा। परिवहन निगम राजधानी दिल्ली की तर्ज पर इस सिस्टम को बनाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि जल्द इसे गुड़गांव डिपो से शुरू कर दिया जाएगा। रोडवेज बसों को हाईटेक बनाने के लिए बसों में ई-टिकटिंग सिस्टम को शुरू किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक मशीन की मदद से गंतव्य की टिकट दी जाएगी।

मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत गुड़गांव डिपो की सभी 200 बसों में इस सिस्टम को लगाया जाएगा। ई-टिकटिंग को इस प्रकार दुरस्त किया जाएगा जिसमें बस स्टॉप से चढ़ने से लेकर उसके निर्धारित स्टॉप तक की जानकारी, टाइम और किराये की राशि लिखी होगी।
विज्ञापन


इससे बसों में टिकट चेकिंग के दौरान भी यात्री बच नहीं पाएंगे। डिपो अधिकारियों के अनुसार, ई-टिकटिंग सिस्टम से टिकट प्रिंटिंग का खर्च बचने के अलावा रोडवेज स्टाफ की परेशानी भी कम हो जाएगी। मुख्यालय स्तर पर नई टिकटिंग सिस्टम पर काम शुरू कर दिया गया है। पूरी उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रियों को ई-टिकटिंग का तोहफा मिल जाएगा।
दिल्ली की तर्ज पर किया जाएगा डिजाइन राजधानी दिल्ली में डीटीसी बसों में ई-टिकटिंग सिस्टम की तर्ज पर ही हरियाणा परिवहन निगम डिजाइन तैयार कर रहा है। डिपो की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव में प्रति ई-टिकटिंग मशीन पर 7000 रुपये खर्च आने का अनुमान है। लेकिन यात्रियों और कंडक्टरों की सहुलियत के आधार पर इसके डिजाइन को फाइनल कराया जा रहा है। इसमे दिल्ली परिवहन निगम से भी बातचीत की जा रही है।

मुख्यालय स्तर पर तैयारी शुरू, जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावनाई-टिकटिंग सिस्टम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यालय स्तर पर मौखिक तौर पर बातचीत हो गई है, जिसमें सिस्टम के लिए स्वीकृति मिल गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रियों को इसका तोहफा मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें