फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव चतुर्वेदी को 'दाहिना हाथ' बना सकते हैं केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर को आज पत्र लिखा है। पत्र लिखकर केजरीवाल ने एम्स के पूर्व सीवीओ और विसिल ब्लोअर कहे जाने वाले संजीव चतुर्वेदी को दिल्ली सरकार में ओएसडी(ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के पद पर स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन


चूंकि संजीव चतुर्वेदी हरियाणा कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्र कैडर में प्रतिनियुक्ति पर हैं। नियम के अनुसार जब तक केंद्र सरकार इन्हें पद से मुक्त नहीं करेगी तब तक वह किसी दूसरे पद पर कार्य नहीं कर सकेंगे।

बता दें कि संजीव चतुर्वेदी ने एम्स में सीवीओ के पद पर रहते हुए वहां के घोटाले को उजागर किया था जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।

यहां यह बात दिलचस्प है कि संजीव ने खुद 2012 में उत्तराखण्ड कैडर में नियुक्ति के लिए आवेदन दिया हुआ है पर उनके इस आवेदन को मंजूरी नहीं मिल सकी है। संभावना है कि अगर दिल्ली में संजीव की नियुक्ति होती है तो वह दिल्ली सरकार के सबसे ताकतवर नौकरशाह हो सकते हैं।
विज्ञापन

अस्थाई कर्मचा‌रियों को राहत

दिल्ली सरकार ने आज अपने एक आदेश के जरिए दिल्ली के अस्थाई कर्मचारियों को राहत की बड़ी खबर दी है। सरकार ने अपने एक आदेश में यह कहा है कि किसी भी अस्थाई कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी।

इस आदेश के अनुसार अब किसी भी अस्थाई कर्मी की नौकरी नहीं जाएगी। अस्थाई कर्मचारियों का स्थायीकरण आप सरकार के मेनिफेस्टो में प्रमुखता से जिक्र है।

पिछली बार भी आप सरकार ने इस विषय पर बड़े दावे किए थे। ऐसे में सरकार का ये कदम अस्थाई कर्मचारियों के लिए काफी राहत भरा है।

बता दें ‌कि कल एक अस्थाई कर्मचारी ने नौकरी खोने के कारण आत्महत्या कर ली थी। कहा जा रहा है ‌कि इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए सरकार ने यह आदेश जारी ‌किया है।

ई-रिक्शा चालकों ने किया घर के बाहर प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ई-रिक्शा चालक मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे केजरीवाल के कौशांबी स्थित आवास गिरनार अपार्टमेंट पहुंच गए।

ई-रिक्शा चालकों ने गिरनार अपार्टमेंट पहुंचकर पुलिस की उगाही के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रिक्शा चालकों की नारेबाजी के चलते सीएम केजरीवाल उनसे मिलने पहुंचे।

केजरीवाल ने चालकों से उनकी समस्या के बारे में बातचीत और परेशानी के हल का आश्वासन दिया। सुबह करीब 10:55 पर चालकों की समस्या सुनकर केजरीवाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

एंटी-करप्शन हेल्पलाइन जारी

फ्री पानी का दिल्ली वालों का सपना कुछ दिनों के लिए फिर से टल गया है। मालूम हो कि दिल्ली सचिवालय में सीएम केजरीवाल और दिल्ली जलबोर्ड की 12 बजे से होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।

इसके साथ ही आज दिल्ली सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी कर दी है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राजधानी के लोग किसी भी वक्त रिश्वतखोरी की शिकायत कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर- 011-27357169 है।

इसके साथ ही आज दिल्ली सचिवालय के बाहर क्रांतिकारी युवा संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन की मांग है कि छात्र जो पत्राचार के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए रेगुलर क्लासों की व्यवस्था की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें