-पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा था आरोपी फरमान, 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मामले की छानबीन जारी
विज्ञापन
-पीड़ित मोहम्मद शहंशाह से लूटे गए 4 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद, आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला, पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके में ई-रिक्शा में यात्री को डरा-धमकाकर कैश और चांदी की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटे गए चार हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया गया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 13 नवंबर को शिकायतकर्ता मोहम्मद शहंशाह सीलमपुर जीटी रोड पर गुरुद्वारे के पास टी-पॉइंट के नजदीक एक ई-रिक्शा में सवार हुए। रास्ते में चालक ने उन्हें धमकाकर पांच हजार रुपये कैश और करीब डेढ़ तोला चांदी की चेन लूट ली। बाद में मौके से फरार हो गया।