पहाड़गंज में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। यह घटना संगत तरसन पुलिस पोस्ट के पास हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पीसीआर और जनता ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी शाम 5:25 बजे के करीब दी गई। डीसीपी सेंट्रल रोहित राजवीर सिंह ने बताया, अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है, कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।