फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गाली के विरोध पर युवती को ई-रिक्शा चालक ने पटका, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 10:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ई-रिक्शा चालक युवती से बहस करने लगा। विरोध करने पर अचानक आरोपी उतरा और युवती पर लात-घूंसों से हमला किया। बाद में उसे उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा चालक युवती से बदसलूकी कर गाली देने लगा। विरोध पर आरोपी ने युवती को उठाकर पटक दिया। इस दौरान भीड़ तमाशबीन रही। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। प्रीत विहार थाना पुलिस ने महिला की लज्जा अनादर करने, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी चालक रिहान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


20 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ राजगढ़ कालोनी, कृष्णा नगर में रहती है। वह करोल बाग काम करती है। उसका रिश्तेदार भी पीड़िता के साथ काम करता है। रविवार को दोनों मेट्रो में सवार होकर निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पहुंचे। सवारी बिठाने को लेकर एक ई-रिक्शा चालक युवती से बहस करने लगा। विरोध करने पर अचानक आरोपी उतरा और युवती पर लात-घूंसों से हमला किया। बाद में उसे उठाकर पटक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें