फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ई-रिक्शा चालक और उसके रिश्तेदारों से लूट, चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। भलस्वा डेरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक और उसके रिश्तेदारों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और तीन पर्स भी बरामद किए हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 27 जून को समता विहार स्थित मंगल बाजार रोड के पास सियाराम मुखिया अपने भाई और भतीजे के साथ खराब ई-रिक्शा को खींचकर ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और मोबाइल फोन, नकदी तथा तीन पर्स लूटकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने शिवम उर्फ मांगे की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों दीपक उर्फ टिल्ला, हिमांशु उर्फ बिल्ला और मनोज कुमार उर्फ कल्लू के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें