फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पर नितिन गडकरी के घर पर हुई गुफ्तगू

Fri, 08 Aug 2014 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ई-रिक्शा मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है।
विज्ञापन


इस मुलाकात में ई-रिक्शा से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने परिवहन मंत्री से आग्रह किया कि ई-रिक्शा को लेकर कोर्ट में इस तरह का शपथ पत्र पेश किया जाए जिससे कि कोर्ट संतुष्ष्ट हो जाएगा और दिल्ली में ई-रिक्शा केपरिचालन पर रोक हट जाए।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने दिल्ली में ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगा रखी है। भाजपा नेताओं के अनुसार परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वास्त किया है कि परिवहन मंत्रालय इस बात को लेकर प्रयासरत है कि शुक्रवार को कोर्ट ई-रिक्शा के परिचालन से रोक हटा दे। कोर्ट में केन्द्र व दिल्ली नगर निगम द्वारा तैयार की गई रूपरेखा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का कहना था कि आप व कांग्रेस ई-रिक्शा को लेकर राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा का उद्देश्य साफ है कि ई-रिक्शा चलें ताकि ई-रिक्शा चालक अपने परिवारों का जीवन निर्वाह कर सकें।

भाजपा नेताओं के  अनुसार शुक्रवार को हाईकोर्ट में जो प्लान पेश किया जाएगा, उसकेअनुसार दिल्ली नगर निगम ई-रिक्शा का पंजीकरण करेगी। ई-रिक्शा चालकों को पहचान कार्ड दिए जाएंगे। ई-रिक्शा को कलर कोर्ड के हिसाब से चलाया जाएगा।

हर जोन केई-रिक्शा का कलर अलग होगा। एक जोन केरिक्शा दूसरे जोन में नहीं जा सकेंगे। नई दिल्ली जोन केरिक्शा साउथ जोन में नहीं जा सकेंगे। चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें