फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए आज से चलेंगी ई-बसें, जानें कैसे करें बुकिंग और सब कुछ

Mon, 13 Mar 2023 02:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार की तरफ से अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत करने के लिए नीति तैयार की गई है। इसके तहत 200 किलोमीटर के दायरे से आगे की दूरी के लिए ई-बस या बीएस-6 वाहनों को भी चलने की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एप से टिकट की बुकिंग कर आप, ई-बसों में दिल्ली से जयपुर, चंडीगढ़ और देहरादून तक का सफर कर सकते हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम बस सेवा की शुरुआत सोमवार से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से की जा रही है। इस मौके पर प्रधान सचिव (परिवहन) सह परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा बसों और ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला बस को हरी झंडी दिखाएंगे। 

विज्ञापन

दिल्ली सरकार की तरफ से अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत करने के लिए नीति तैयार की गई है। इसके तहत 200 किलोमीटर के दायरे में सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। इससे आगे की दूरी के लिए ई-बस या बीएस-6 वाहनों को भी चलने की इजाजत दी जा रही है। इस पहल के तहत दिल्ली से पहली बार दूसरे शहरों के लिए प्रीमियम ई-बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा।

पहले चरण में 50 ई-बसें चलाई जाएंगी। इसके बाद शिमला, अमृतसर, लखनऊ सहित 500 किलोमीटर के दायरे में स्थित दूसरे शहरों के लिए भी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के लिए टिकटों की बुकिंग एप, ट्रैवल एजेंट सहित पेटीएम सहित दूसरे एप से भी हो सकेगी।
विज्ञापन

चरणों में हटाई जाएंगी डीटीसी की पुरानी बसें
दिल्ली नगर निगम(डीटीसी) की पुरानी लो फ्लोर बसों में आग लगने की घटनाओं से यात्रियों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। पिछले करीब तीन महीने के दौरान बसों में आग लगने की चार घटनाएं हो चुकी हैं। गर्मियों के दौरान तापमान बढ़ने के साथ घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए पुरानी बसों को चरणों में हटाया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे पुरानी बसों की मियाद खत्म हो रही है, नई ई-बसों के शामिल होने के बाद उन्हें हटाया जा रहा है। साल के अंत तक डीटीसी के बेड़े में 1500 ई बसें शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें