फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाल सिंह कॉलेज विवाद : 'सिखों को राष्ट्र विरोधी साबित करने पर तुले'

Sun, 26 Nov 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dyal singh college
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी महासचिव व भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कॉलेज प्रबंध समिति के चेयरमैन अमिताभ सिन्हा पर वंदे मातरम के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिन्हा अपने तथाकथित राष्ट्रवाद के नारों के साथ सिखों को राष्ट्र विरोधी साबित करने पर तुले हैं। हम वंदेमातरम के खिलाफ नहीं, बल्कि दयाल सिंह मजीठिया की विरासत खत्म करने के प्रयास का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

'हमने कभी वंदेमातरम का विरोध नहीं किया'

manjinder singh sirsa
संवाददाताओं से बातचीत करते उन्होंने कहा कि यह हैरानी वाली बात है कि हम दूरदर्शी सोच के धनी राष्ट्रीय नेता दयाल सिंह मजीठिया की विरासत खत्म करने का विरोध कर रहे हैं जबकि अमिताभ सिन्हा इसे गलत ढंग से पेश कर रहे हैं।

हमने कभी वंदेमातरम का विरोध नहीं किया। हमारा विरोध दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने पर है। दयाल सिंह मजीठिया ने संस्थाओं की स्थापना के लिए अपनी धन-दौलत दान की थी, यह दान राष्ट्र निर्माण के लिए था।

भाजपा विधायक ने कहा कि हम कॉलेज का नाम नहीं बदलने देंगे क्योंकि इस के साथ भविष्य में भी राष्ट्रीय नेताओं के नाम पर चल रही संस्थाओं के नाम बदलने की गलत प्रवृत्ति पड़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें