फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में घुसने से रोका तो प्रिंसिपल ने गेट पर लगाई क्लास, समर्थन में उतरा टीचर एसोसिएशन

Thu, 01 Nov 2018 05:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दयाल सिंह कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज में प्रिंसिपल व प्रबंध समिति अध्यक्ष के बीच जारी विवाद गहरा गया। बुधवार को गार्डों ने प्रिंसिपल डॉ. आईएस बख्शी को कालेज के गेट पर रोक दिया। विरोध में प्रिंसिपल ने गेट पर ही क्लास लगा दी। इस घटना के बाद कॉलेज टीचर एसोसिएशन भी प्रिंसिपल के समर्थन में उतर गया है। स्टॉफ एसोसिएशन ने कुलपति से प्रबंध समिति अध्यक्ष के कार्यकाल को नहीं बढ़ाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि अगर कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो पांच नवंबर से शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, दयाल सिंह कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष अमिताभ सिन्हा ने छुट्टी पर भेजे गए प्रिंसिपल डॉ. आई एस बख्शी के कार्यालय को सील करवा दिया था। अध्यक्ष ने प्रिंसिपल को कॉलेज से संबंधित सभी दस्तावेज, चाबियां व अन्य सामान कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. पवन शर्मा को सौंपने का निर्देश भी दिया था। निर्देश नहीं मानने पर बुधवार को प्रबंध समिति की ओर से प्रिंसिपल के खिलाफ यह कार्रवाई गई। कॉलेज गेट पर कक्षा लेने के लिए बैठे प्रिंसिपल के समर्थन में डूटा अध्यक्ष राजीव रे, संयुक्त सचिव आलोक पांडे, अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और टीचर एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो पीके परिहार भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले को लेकर प्रिंसिपल ने प्रधानमंत्री व डीयू कुलपति को हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा है। 

स्टॉफ एसोसिशएन समर्थन में आया 
कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने प्रिंसिपल डॉ. आई.एस बख्शी के समर्थन में कॉलेज के बाहर ही प्रेस कॉन्फ्रेस की। स्टॉफ एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो पी.के परिहार ने कहा कि कॉलेज के लगभग 95 फीसदी शिक्षक प्रिंसिपल के साथ हैं। प्रिंसिपल के साथ कॉलेज में अन्याय हो रहा है। प्रबंध समिति अध्यक्ष का कार्यकाल 4 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उन्हें एक्सटेंशन नहीं दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कॉलेज का नाम वंदेमातरम किए जाने का प्रिंसिपल विरोध कर रहे थे इस कारण उन पर निशाना साधा जा रहा है। स्टॉफ एसोसिएशन ने अमिताभ सिन्हा पर 12 एकड़ कॉलेज की जमीन पर अवैध निर्माण करवाने का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें