फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका एक्सप्रेसवे... सिग्नल फ्री सड़क पर फर्राटे से निकलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
साल के आखिर तक वाया यूईआर-3 जीटी करनाल से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

दूसरी कई सड़कों पर भी हो रहा संगम, हरियाणा व राजस्थान तक की आवाजाही होगी बेहतर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका एक्सप्रेसवे चालू होने से दिल्ली व हरियाणा की आवाजाही आसान हो गई है। वहीं, एक साल के भीतर वाया अर्बन एक्सटेंशन रोड यह एक्सप्रेसवे के मुसाफिर दिल्ली में रोहतक रोड और जीटी करनाल तक सिग्नल फ्री पहुंचना संभव होगा। इसके बाद दिल्लीवासियों को जाम लगने वाली सड़कों से गुजरने की मजबूरी खत्म होगी। वह यूईआर व एक्सप्रेस वे होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।
दरअसल, द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली में कई सड़कें जुड़ती हैं। इसमें सबसे अहम एनएचआई की तरफ से विकसित की जा रही यूईआर-3 है। दिल्ली में जहां जयपुर हाईवे पर रंगपुरी के पास एक्सप्रेसवे खत्म होता है, वहीं से यूईआर की शुरुआत होती है। यह सड़क दिल्ली की सघन बसावट के बीच से गुजरती हुई रोहतक रोड व आगे जीटी करनाल रोड तक जाती है।
विज्ञापन

करीब 40 किमी लंबी सिग्नल फ्री सड़क से दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पश्चिम और उत्तर दिल्ली सीधे एक्सप्रेस से जुड़ जाएंगे। इससे इन इलाकों की आवाजाही आसान हो जाएगी। उधर, यूईआर-3 से सोनीपत व झज्जर के लिए भी अलग से दो हाईवे बन रहे हैं। इससे इन शहरों की तरफ की आवाजाही भी बेहतर होगी। अधिकारियों का कहना है कि यूईआर-3 का बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया गया है। इस साल के आखिर तक इसे चालू कर दिया जाएगा।

इस तरह आवाजाही होगी बेहतर
यूईआर-3 व द्वारका एक्सप्रेस वे से दिल्ली के साथ हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, लोेहारु में पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं, राजस्थान के सीकर, झुंझनु, चुरु आदि जिलों में भी जाना सुगम हो जाएगा। वहीं, राजधानी निवासियों का द्वारका एक्सप्रेसवे बनने से लिहाजा खाटू व सालासर जाने व आने में लोगों का एक से दो घंटे समय कम लगेगा। राजधानी निवासी बड़ी संख्या में नियमित तौर पर खाटू में श्याम बाबा और सालासर में हनुमान के दर्जन करने के लिए जाते है।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर पश्चिम और उत्तर इलाके से जयपुर जाने व आने में भी आसानी हो जाएगी। उनको गुरुग्राम जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह द्वारका एक्सप्रेस से होते हुए सीधे खेड़की दौला में जयपुर हाईवेे पह पहुंच जाएगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े गुरुग्राम-रेवाड़ी के बीच बनाया जा रहा था राष्ट्रीय राजमार्ग भविष्य में जयपुर तक बनाने की योजना है। इस तरह यह मार्ग पूरा बनने पर राजधानी से जयपुर तक भी जाना आसान हो जाएगा। गुरुग्राम से रेवाड़ी तक यह मार्ग काफी तेजी से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें