फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डूसू ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रावास व छात्र सुरक्षा पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्रावास निर्माण और छात्र सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की गई। ज्ञापन में नए छात्रावास बनाने की मांग की गई। पेइंग गेस्ट (पीजी) और अन्य भवनों का सुरक्षा ऑडिट कराने पर भी जोर दिया गया। महिला सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय और आसपास के अंधेरे स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की बात कही गई। पिंक बूथ और पीसीआर वाहनों की नियमित निगरानी बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया। डूसू ने सत्य निकेतन में छात्रावास भवन गिरने की घटना का मुद्दा उठाया। प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

डूसू अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि छात्रों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित छात्रावास जरूरी हैं। डूसू सचिव रिया छावड़ी ने महिला सुरक्षा के लिए अंधेरे स्थानों पर रोशनी और गश्त व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। एबीवीपी प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि छात्र सुरक्षा से जुड़े मामलों में नियमित निगरानी और संबंधित संस्थाओं के बीच समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें