नई दिल्ली। विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने से पहले हवन किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ पदाधिकारियों ने प्रेरणा भवन में एंट्री ली और औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारियों की शुरुआत की।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को उठाना और छात्र हित में काम करना रहेगा। वे छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्य फोकस हॉस्टल की समस्या दूर करने पर रहेगा।