फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University : डूसू ने ऑफिस पर जड़ा ताला, छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे ज्वाइंट डीन ने दिया इस्तीफा

Thu, 09 Jan 2025 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

ज्वाइंट डीन की ओर से कुलपति को इस्तीफा भेजा गया है, कुलपति ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है। वहीं, इस घटनाक्रम से पहले बुधवार को डूसू-एबीवीपी के नेतृत्व में छात्रों ने ज्वाइंट डीन के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने उनके कार्यालय के बाहर तला जड़ दिया। 
विज्ञापन
डूसू-एबीवीपी के नेतृत्व में छात्रों ने ज्वाइंट डीन के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने उनके कार्यालय के बाहर तला जड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में घिरे डीन स्टूडेंट वेलफेयर में ज्वाइंट डीन व रामजस कॉलेज में प्रोफेसर ने छात्रों के प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


ज्वाइंट डीन की ओर से कुलपति को इस्तीफा भेजा गया है, कुलपति ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है। वहीं, इस घटनाक्रम से पहले बुधवार को डूसू-एबीवीपी के नेतृत्व में छात्रों ने ज्वाइंट डीन के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने उनके कार्यालय के बाहर तला जड़ दिया। 

डूसू ने ज्वाइंट डीन को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। मामले पर ज्वाइंट डीन प्रो धनीराम ने कहा कि वह अपने इस्तीफे को भेज चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि छात्र उनका दफ्तर बंद कर देंगे तो वह काम कैसे करेंगे। मालूम हो कि बीते दिसंबर के अंत में कॉलेज की एक छात्रा ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) में भी दी थी। डीयू छात्रसंघ की सचिव मित्रविंदा ने कहा कि रामजस प्रशासन तथा दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से बार बार बात करने के बाद भी दिल्ली विश्वविद्यालय ने ज्वाइंट डीन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें