फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव: प्रचार में बाहरी लोगों की एंट्री पर रहेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीयू ने डूसू चुनाव को लेकर जारी की गाइडलाइन
विज्ञापन

लड़कियों के कॉलेज व हॉस्टल में पुरुषों के प्रवेश पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर प्रशासन व दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व प्रचार से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को कॉलेज प्राचार्यों, डीन, हॉस्टल अधिकारियों व पुलिस की ऑनलाइन बैठक में तय किया गया कि प्रचार के दौरान एक समय में अधिकतम पांच सदस्य ही मौजूद रह सकेंगे। महिला कॉलेजों व गर्ल्स हॉस्टल में उम्मीदवार को छोड़कर किसी पुरुष को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

नॉर्थ व साउथ कैंपस के आसपास की सड़कों व कॉलेजों के समीप पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग 24 घंटे जारी रहेगी, हॉस्टलों में बाहरी मेहमानों के प्रवेश व कैंटीन की निगरानी की जाएगी। बैरिकेड्स पर एंट्री रजिस्टर रखा जाएगा। शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रभाव न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजकिशोर शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी प्रो. राजेश, प्रॉक्टर प्रो. मनोज सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें