नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन चुनाव (डूसू) चुनाव ने दस्तक दे दी है। डूसू चुनाव के लिए प्रशासन ने डूसू चुनाव अधिकारी को नियुक्त किया है। डीयू में केमिस्ट्री विभाग के प्रो राज किशोर शर्मा डूसू चुनाव 2026-27के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी होंगे। चीफ रिटर्निंग ऑफिसर यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरियन प्रो राजेश सिंह को बनाया गया है। डूूसू चुनाव अगले माह होंगे, जिसके संबंध में जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। दरअसल डीयू का सत्र शुरू होने के छ: सप्ताह के भीतर चुनाव कराने होते हैं। नए सत्र की शुरुआत 28 जुलाई को हो चुकी है। वहीं नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के साथ ही विभिन्न छात्र संगठन में चुनाव की तैयारी मोड में आ चुके हैं। छात्रों को लुभाने के लिए ना केवल हेल्पडेस्क लगाए जा रहे हैं बल्कि अलग अंदाज में नए छात्रों का स्वागत भी किया है।
वहीं डीयू प्रशासन ने जुलाई में ही विभिन्न छात्र संगठनों के साथ बैठक की है। उसमें तय किया जा चुका है कि चुनाव के दौरान प्रिंटेड सामग्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। कैंपस और उसके आस पास सार्वजनिक संपत्ति को खराब नही किया जाएगा और खंभों पर कोई होर्डिंग (प्रिंटेड ओर डिजिटल) या बैनर नही लगाए या लटकाए जाएंगे।