फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU Election Results: ABVP को तीन तो NSUI को मिली एक सीट, जानें जीत पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह

Fri, 19 Sep 2025 03:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हो गई। एक दिन पहले विश्वविद्यालय भर के छात्रों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
डूसू चुनाव परिणामों में एबीवीपी की जीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आज शुक्रवार को घोषित हो गए हैं। एबीवीपी ने इस बार तीन सीटों पर जीत हासिल की है| जिसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का पद शामिल है। वहीं एनएसयूआई के राहुल झासला ने उपाध्यक्ष का पद जीता है।

विज्ञापन


जीत के बाद क्या बोले आर्यन मान
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को संयुक्त रूप से कोई सीट नहीं मिली। छात्र संघ के नए अध्यक्ष मान ने कहा कि उन्हें अपनी जीत पर 100 प्रतिशत भरोसा था। उन्होंने कहा कि मुझे सभी कॉलेजों के छात्रों का समर्थन प्राप्त था। मेरी पहली प्राथमिकता डीयू छात्रों के लिए मेट्रो रियायती पास की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करना होगा। इसके अलावा, सभी एथलीटों के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण उपकरण उपलब्ध कराना भी मेरी प्राथमिकता होगी।

मान ने अपने समर्थकों से विजय उत्सव के दौरान शांतिपूर्ण रहने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, हमें किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि हम कोई विजय रैली नहीं निकालेंगे और जो कुछ भी करना है, उसे शांतिपूर्ण ढंग से करेंगे।
विज्ञापन


एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने भी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं छात्रों को आश्वस्त करता हूं कि मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा और उनके कल्याण के लिए काम करूंगा। संयुक्त सचिव के रूप में चुनी गईं दीपिका झा ने छात्र समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने उनके प्रयासों को पहचाना और 4,000 वोटों के अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित की।
उन्होंने कहा कि मैं बिहार से आई थी और पिछले छह वर्षों से इस पल के लिए प्रयास कर रही थी।

डूसू चुनाव में एबीवीपी को मिली जीत पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को डूसू चुनाव में जीते सभी एबीवीपी के  उम्मीदवारों को बधाई दी। शाह ने कहा कि ये जीत "राष्ट्र प्रथम" की विचारधारा में युवाओं के विश्वास का प्रतिबिंब है। एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 में निर्णायक जीत हासिल की, जिसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव जैसे तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

अध्यक्ष - आर्यन मान 
आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनकी विशेष रुचि खेलों में रही है और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के फीस वृद्धि के विरोध, बुनियादी ढांचे के विकास आदि को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है।

उपाध्यक्ष- राहुल झांसला
राहुल झांसला* (आयु 24 वर्ष) – बौद्ध अध्ययन में परास्नातक। पिछले दो वर्षों से छात्र मुद्दों के लिए संघर्षरत राहुल ने बेहतर विश्वविद्यालय और खेल संरचना, स्वच्छ छात्रावास व कक्षा व्यवस्था, पीने के स्वच्छ जल की उपलब्धता और महिलाओं के लिए महिला विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की मांग की है। उन्हें पूर्वांचल और राजस्थान छात्र समुदाय से व्यापक समर्थन प्राप्त है।

सचिव - कुणाल चौधरी 
कुणाल चौधरी मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक किया है। 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, अपने कॉलेज बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग में परास्नातक के छात्र है। कुणाल चौधरी गत वर्षों से स्टूडेंट एक्टिविज्म में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्रों की आवाज़ को मुखरता दी है।

सह सचिव- दीपिका झा 
दीपिका झा मूलतः बिहार की रहने वाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा हैं। दीपिका ने एबीवीपी के प्रकल्प स्टूडेंट्स फॉर सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई है तथा बस्ती की पाठशाला, ऋतुमति अभियान आदि के माध्यम से छात्रों के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों में सक्रिय हैं।

अध्यक्ष समेत तीन पदों पर एबीवीपी की जीत
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान जीत गए हैं। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी जीते हैं।

एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष - आर्यन मान 28841
उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर  20547
सचिव - कुणाल चौधरी 23779
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 21825

एनएसयूआई प्रत्याशी
अध्यक्ष - जोसलिन नंदिता चौधरी 12645
उपाध्यक्ष - राहुल झांसला 29339
सचिव - कबीर 16117
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 17380

आइसा -एसएफआइ 
अध्यक्ष : अंजलि -5385
उपाध्यक्ष सोहन -4163
सचिव: अभिनंदना - 228
संयुक्त सचिव : अभिषेक - 8425

कुल मतदान
अध्यक्ष: 59882
उपाध्यक्ष: 59869
सचिव:  59863
संयुक्त सचिव: 69919
विज्ञापन

डूसू चुनाव में 39.45 फीसदी हुआ था मतदान
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में 39.45 फीसदी मतदान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में 4.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं नॉर्थ कैंपस में कुछ कॉलेज के बाहर हंगामा जरूर देखने को मिला। मगर, चुनाव शांतिपूर्वक होता नजर आया।

डूसू चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल एक लाख 55 हजार मतदाता थे। सभी पोलिंग बूथों के लिए कुल 133412 वोट थे। इसमें 52635 वोटों के मतदान का आंकड़ा प्राप्त हुआ। मतदान के लिए 52 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 195 पोलिंग बूथ पर छात्रो ने मतदान किया। शाम पांच बजकर 43 मिनट तक 43 पोलिंग स्टेशनों से ईवीएम प्राप्त की जा चुकी थी। सुबह के 36 कॉलेजों और विभागों के सात मतदान केंद्रों और साउथ कैंपस में बने मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक वोट डाले गए। जबकि शाम के आठ कॉलेजों में दोपहर बाद तीन बजे से मतदान शुरू हुआ।

पिछले कुछ वर्षों के मतदान की स्थिति
वर्ष फीसदी
2024- 35.2
2023- 42
2019- 39.9
2018- 44.5
2017- 42.8
2016- 35.3
2015- 43.3
2014- 44
2013- 45
2012- 40
2011- 30

ये भी पढ़ें: DUSU Election Results: खेलों में रूचि, छात्रों की मदद के लिए हमेशा आगे, जानें कौन हैं डूसू अध्यक्ष आर्यन मान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें