डूसू चुनाव में बडे उलटफेर के साथ एनएसयूआई ने दो पदों पर कब्जा जमा लिया है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद एनएसयूआई ने वापसी की और रॉकी तुषीड अब डूसू के अध्यक्ष बन गए हैं। वहीं सचिव पद पर एबीवीपी का कब्जा हुआ है। बता दें कि अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह जीत एनएसयूआई और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रेरणादायी है। हालांकि यह चार साल से डूसू में काबिज एबीवीपी के लिए बहुत बड़ा झटका है।
#DUSUelection2017: NSUI wins President Post, ABVP wins Secretary post
— ANI (@ANI) September 13, 2017
बताते चलें कि मंगलवार को हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम पर लगाई गई रोक को हटाते हुए नतीजे घोषित करने की मंजूरी प्रदान कर दी। न्यायमूर्ति इंद्रमीत कौर ने 8 सितंबर को दिए अपने अंतरिम निर्णय में संशोधन करते हुए यह मंजूरी दी है।
दरअसल, डीयू प्रशासन ने आवेदन दायर कर तर्क रखा कि मात्र अध्यक्ष पद के परिणाम को रोकना संभव नहीं है क्योंकि मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों द्वारा किया जा रहा है।
अदालत ने साफ कर दिया कि अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम भले ही घोषित कर दिया जाए लेकिन एनएसयूआई के प्रत्याशी रॉकी तुषीड की याचिका पर आने वाले फैसले पर ही परिणाम निर्भर रहेगा।