फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चल सकती है धूल भरी आंधी, सोमवार को आठ साल का रिकार्ड टूटा, 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

Tue, 29 May 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी ने लोगों के वीकेंड का मजा किरकिरा कर दिया। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के बीते आठ वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो 28 मई को दर्ज किए गए तापमान का रिकॉर्ड सोमवार को टूट गया। बीते आठ वर्षों में सिर्फ 28 मई 2013 में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार रात्रि तक धूल भरी आंधी दिल्ली में चल सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 30 मई को हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पालम में तापमान 44.4 डिग्री, आया नगर में 44 डिग्री, लोधी रोड में 42 व रिज एरिया में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी बढ़ने का प्रमुख कारण उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाली हवाएं हैं। वहीं, दिल्ली में 30 मई को हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।  

पूर्वानुमान - 
सूर्यास्त - 29 मई, 7 बजकर 13 मिनट  
सूर्योदय - 30 मई, - 5 बजकर 25 मिनट 

रिकॉर्ड तापमान -  
अधिकतम तापमान - 43.5 डिग्री सेल्सियस  
न्यूनतम तापमान - 27.2 डिग्री सेल्सियस  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें