फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड और हरियाणा में आंधी-तूफान से तबाही, कई शहरों में 'ब्लैक आउट'

Tue, 08 May 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत में आंधी-तूफान आ गया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी-हरियाणा और पंजाब में धूल भरी आंधी चल रही है। तूफान की वजह से कई शहरों में बिजली गुल हो गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर बारिश भी हुई। इसके अलावा कई जगह पेड़ भी गिरे हैं। गाजियाबाद में तेज हवाओं की दस्तक से 100 मीटर भी नहीं दिख रहा है। कई खंबे गिरने की सूचना है। 

विज्ञापन


धूल भरी आंधी को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी आई। गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में भी तेज आंधी आई। गाजियाबाद में तेज धूलभरी आंधी आई। जिसके बाद बिजली काट दी गई। गाजियाबाद में तेज हवाओं के चलते कई खम्बे गिर गए हैं। पेड़ भी टूटने की सूचना है। 

मेरठ में भी आंधी का कहर देखने को मिला है। बिजली गुल हो गई है। देर रात लौटते वाहनों में भगदड़ की स्थिति बन गई। बागपत, शामली में धूल भरी तेज हवाओं का कहर देखने को मिला है। कई जगह बिजली काट दी गई।

विज्ञापन

- फोटो : ani
अंबाला में तेज हवाओं के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। यहां बिजली काट दी गई। फतेहाबाद में भी तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई है। हिसार में धूल भरी आंधी आई। भिवानी में 100 से 150 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेतीला तूफान आया। 

भिवानी में लोग सुरक्षित स्थानों के लिए दौड़े। पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद बारिश भी हुई है। महेंद्रगढ़ में तूफान के चलते बिजली गुल हो गई। कैथल में भी तूफान का असर देखा गया। बहादुरगढ़ में तेज आंधी आई है।

रोहतक में तेज हवा और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसके बाद बिजली काट दी गई। रेवाड़ी में भी धूल भरी आंधी आने के बाद कुछ इलाकों में बिजली काट दी गई है। अभी धूल भरी आंधी है, रफ्तार भी बढ़ रही है।

- फोटो : ani
जींद में भी तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। चरखी दादरी में भी धूलभरी आंधी चली। इस वजह से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। रादौर समेत अन्य कस्बों में भी आंधी आई है। पूरे जिले की बिजली सप्लाई काट दी गई। 

चंडीगढ़, मोहली, और पंचकुला में भी तेज हवाओं का दौर जारी रहा। बिजली गुल रही। यमुनानगर सिटी में फिलहाल बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। नारनौल में तेज धूल भरी आंधी आई है। 

आंधी-तूफान के अंदेशे पर एहतियातन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली सरकार ने दोपहर बाद की पाली में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

weather
आगरा ,मुरादाबाद और अमरोहा में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।  मथुरा, एटा, कासगंज, हाथरस के जिलाधिकारियों ने कक्षा आठ तक (सभी बोर्ड) के बच्चों के  स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं मुजफ्फरनगर और मेरठ में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। 

उधर अलीगढ़ में आठवीं तक के स्कूल और संतकबीरनगर में सभी स्कूल और कॉलेज आठ और नौ मई को बंद रहेंगे।  लखनऊ समेत अवध के किसी जिले में स्कूल कॉलेज बंद होने की सूचना नहीं है। 

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने इंटर तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को मंगलवार तक बंद करने का आदेश दिया है। चंडीगढ़ में भी मंगलवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। 

उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में इंटर तक के स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है, वहीं अल्मोड़ा - बागेश्वर के सभी स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी घोषित की गई है। बता दें कि  मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आंधी-तूफान का अंदेशा जताया है। दो दिन पहले आंधी-तूफान से आगरा में भारी तबाही मची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें