फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में चली धूल भरी आंधी, गर्मी से मिली राहत, बारिश की संभावना

Wed, 12 Jun 2019 07:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धूल भरी आंधी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी बदल गया। बुधवार सुबह लू के थपेड़ों की जगह ठंडी हवाएं चली। इससे तापमान लुढ़का और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर धूप खिली और देर शाम मौसम ने फिर करवट बदली। देर शाम आसमान में बादलों ने डेरा जमाया और धूल भरी आंधी चली। इससे बादल बगैर बरसे चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धूल भरी आंधी - फोटो : ANI
मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि बुधवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हुआ था, जबकि रिज केन्द्र में पारा 46.9 डिग्री रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
धूल भरी आंधी - फोटो : ANI
 बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड में कहीं-कहीं बारिश व ओले गिरने के कारण दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पालम केन्द्र में 43.4, आयानगर में 42, जाफरपुर में 41.9 व फरीदाबाद में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 5
धूल भरी आंधी - फोटो : ANI
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश का अनुमान है। हालांकि, तापमान 43 डिग्री तक चढ़ सकता है। 13, 15 व 16 जून को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। 16 जून को धूल भरी आंधी-गरजने वाले बादल के साथ हल्की बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूल भरी आंधी - फोटो : ANI
विभाग ने 13 व 14 जून को कहीं-कहीं पर हीट वेव की आशंका जताई है। 15 जून को तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 17 जून से आसमान में सामान्यत: बादल छायें रहेंगे तथा गर्जन वाले बादल के साथ हल्की वर्षा तथा हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें