दिल्ली में शुक्रवार को देर शाम मौसम ने करवट ली। आसमान में छाए काले बादलों के साथ तेज हवा चली। साथ ही कुछ इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इससे पहले शुक्रवार को सुबह धूप निकली और हवा भी चलती रही। हालांकि शाम होते-होते मौसम का रंग बदल लिया। तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
इसके कारण 41 पार चल रहा पारा नीचे लुढ़ककर 39.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ राजधानी में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।