फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

Fri, 03 May 2019 09:14 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

- बारिश के बाद पारा 41 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 39.5 डिग्री हुआ
विज्ञापन
एनसीआर में धूल भरी आंधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शुक्रवार को देर शाम मौसम ने करवट ली। आसमान में छाए काले बादलों के साथ तेज हवा चली। साथ ही कुछ इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इससे पहले शुक्रवार को  सुबह धूप निकली और हवा भी चलती रही। हालांकि शाम होते-होते मौसम का रंग बदल लिया। तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


इसके कारण 41 पार चल रहा पारा नीचे लुढ़ककर 39.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ राजधानी में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें