फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर कोंडली की रामलीला महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती की। इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया।
जय श्री हनुमंत रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में केजरीवाल ने दिल्ली समेत देशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी देशवासियों को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कोंडली के विधायक और जय श्री हनुमंत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह लगातार चौथा वर्ष है, जब अरविंद केजरीवाल कोंडली की रामलीला में शामिल हुए हैं। कमेटी ने उनसे विशेष रूप से आग्रह किया था कि रावण के पुतले का दहन उनके हाथों से कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें