फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी: दिल्ली में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज दशहरा समारोह में हुए शामिल

Tue, 20 Oct 2026 06:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व विजयादशमी दिल्ली में असीम श्रद्धा, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। विजयादशमी पर मंगलवार को दिल्ली की रामलीलाओं में राम-रावण युद्ध और रावण दहन के साथ देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे भी नजर आए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की राजनीति के कई दिग्गज दशहरा समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज दशहरा समारोह में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद अलग-अलग रामलीला मैदानों में रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की राजनीति के कई दिग्गज दशहरा समारोह में शामिल हुए। द्वारका से लेकर पूर्वी दिल्ली और लालकिला मैदान तक उत्सव का माहौल रहा। विशाल रावण के पुतलों के दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुईं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहीं। यहां रामलीला के समापन पर 221 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। विशाल पुतले के साथ विजयादशमी का यह आयोजन द्वारका के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। जैसे ही आतिशबाजी के बीच विशालकाय पुतले धू-धू कर जले, पूरा प्रांगण भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा समारोह में कहा, 'सभी को दशहरा के महापर्व पर बहुत-बहुत बधाई। ये त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है। दशहरा के अवसर पर देश-विदेश के अनेक स्थानों पर आयोजित रामलीलाओं के माध्यम से करोड़ों लोग राम कथा के महान आदर्शों को याद करते हैं।"


देशवासियों को विजयादशमी की बधाई: प्रधानमंत्री
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति के दशहरा समारोह में पहुंचे। यहां राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण दहन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई देता हूं। आज भारत का कोना-कोना राममय है गांव-गांव शहर-शहर रामलीला के रास में देश डूबा हुआ है। देशभर में रामलीलाओं का मंचन प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा, अत्याचार और आतंक का अंत का उदघोष और असत्य पर सत्य सनातन की विजय का विश्वास हमारे लिए ये केवल त्योहार नहीं है। ये भारत की प्राण ऊर्जा है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस देश ने इसकी संस्कृति ने और इसके पूर्वजों ने हजारों वर्षों से प्रभु श्रीराम की उपासना की है। ये आस्था केवल इसलिए नहीं है कि श्रीराम ने राक्षस राज रावण का अंत किया था। ये आस्था इसलिए भी है क्योंकि प्रभु राम ने हमें ऐसे आदर्श दिए जो मानवता के इतिहास में अतुलनीय है।'

विज्ञापन


द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'हम सब प्रभु राम के महान आदर्शों पर चलते हुए स्वयं राम के आदर्श को अपनाएं। हमारे आस-पास जितनी भी बुराईयां दिखाई देती हैं उसे हमें खत्म करना होगा। देश की तरक्की के साथ जुड़ना होगा। देश द्रोही को सबक सिखाना होगा। नफरत को खत्म करके प्रेम का दीप जलाकर भारत के भविष्य को रोशन करना होगा।'

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "सभी देशवासियों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारे देश में जो पाप दिखाई दे रहे हैं, उन पापों को दूर भगाएं। सभी एक-दूसरे की मदद करें, दीपावली का त्यौहार धूम-धाम से मनाएं।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दशहरा समारोह में शामिल हुए
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू लव कुश रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए और रावण दहन किया।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया रावण दहन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रेड फॉक्स होटल, मयूर विहार फेज III के पास कोंडली क्षेत्र में रामलीला समारोह में हिस्सा लिया और रावण दहन किया। केजरीवाल ने कहा, 'सभी देशवासियों को दशहरे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सभी त्यौहारों की शुभकामनाएं और ये सभी त्यौहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आएं। भगवान राम सभी को सुखी रखें, स्वस्थ रखें और सबकी कामना पूरी करें।'

Trending Videos
विज्ञापन

तीन नहीं चार पुतलों का दहन - फोटो : अमर उजाला
पीतम पूरा मे्ं कॉकरोच का भी पुतला हुआ दहन
पीतम पूरा स्थित श्री केशव रामलीला कमेटी का द्वारा इस बार लंकापति रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के साथ-साथ कॉकरोच का भी पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें