पार्टी में चल रहे घमासान के बीच सांसद दुष्यंत चौटाला के धड़े ने बड़ा दांव चला है। दुष्यंत की तरफ से टीवी चर्चा के लिए प्रवक्ताओं की आठ लोगों के नाम की सूची जारी की है। ये प्रवक्ता जननायक सेवा दल के प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. अजय चौटाला के परिवार का पक्ष रखेंगे।
डॉ. अजय चौटाला के पैरोल पर आने के बाद से नैना चौटाला और बेटों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अजय हरियाणा में जिलों में घूम-घूम कर विरोध का परचम बुलंद कर रहे हैं।
दूसरी ओर तेजी से बदले घटना क्रम में जननायक सेवा दल ने आपात बैठक करके आठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति का एलान किया है। यानि अब टीवी बहस में इनेलो और जननायक सेवादल के प्रवक्ता आमने सामने होंगे।
जननायक सेवा दल को चौधरी देवीलाल की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए साल 2002 में डॉ अजय चौटाला ने गठित किया था। सेवा दल के राष्ट्रीय प्रमुख दिनेश डागर का कहना है कि अपना पक्ष रखने के लिए हमें लोगों की जरूरत थी।