फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन समिति तय करेगी दुष्यंत-दिग्विजय का भविष्य, दोनों भाइयों को बैठक से दूर रखा

Fri, 19 Oct 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
दुष्यंत-दिग्विजय
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में अनुशासनहीनता के आरोपों में पार्टी से निलंबित सांसद दुष्यंत चौटाला व उनके भाई दिग्विजय सिंह का मामला पार्टी की अनुशासनात्मक समिति को भेजा गया। समिति आरोपों की जांच करने के साथ-साथ दोनों भाइयों का पक्ष जानने के बाद 25 अक्तूबर तक रिपोर्ट कार्यकारिणी को सौंपीगी। तब तक दोनों पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे। इस कारण वे कार्यकारणी की बैठक में भी नहीं बुलाए गए।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधन के दौरान बार-बार अनुशासन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति अनुशासनहीनता में संलिप्त पाया जाता है तो उसके पद को देखे बिना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि इनेलो की प्रतिष्ठा उसके 
अनुशासित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है, जिस प्रकार के दृश्य रैली में देखे गए, उसे कर्मठ कार्यकर्ता और नेता आहत हुए और उन्होंने उसे गंभीरता से लिया है। दुष्यंत व दिग्विजय पर आरोप है कि सात अक्तूबर को गोहाना में चौ. देवीलाल के 105वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित रैली में हुड़दंग करने वालों को उन्होंने प्रोत्साहित किया। उन पर यह भी आरोप है कि हरियाणा के इतिहास में सबसे बड़ी रैली को पार्टी विरोधी ताकतों से मिलकर बाधित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


दादा के आवास पर गए थे
बताया जा रहा है कि दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला बुधवार को नोटिस का जवाब देने के लिए अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला के पास उनके आवास पर गए थे। उन्होंने जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा था। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला आ गए और दोनों भाइयों के समक्ष नाराजगी जताने लगे। बात आगे बढ़ने पर दोनों भाई बिना मिले वापस
आए गए।

पार्टी में रार के लिए भाजपा-कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी में रार की ठीकरा विपक्षी दलों पर फोड़ा। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस इनेलो को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस ने उन्हें 
सजा दिलाकर इनेलो को खत्म करने का प्रयास किया, वहीं अब भाजपा इनेलो को खत्म करने में जुटी है। वह पार्टी में अनुशासनहीनता कराने में लगी हुई है, लेकिन इनेलो इस 
स्थिति से निपटना जानती है।

एक नवंबर से आंदोलन
इनेलो लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में एसवाईएल को मुद्दा बनाकर हरियाणा दिवस के दिन (एक नवंबर) से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन शुरू करने के लिए कुरुक्षेत्र को चुना है। इसके बाद अन्य जिलों में विस्तार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें