फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हादसे के बाद डीयू का हॉस्टल के लिए मेगा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू कुलपति की सभी कॉलेज प्राचार्य के साथ बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन

-संभावनाएं तलाश कर हॉस्टल की योजना तैयार करें कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ कैंपस के पास पीजी की पांच मंजिला इमारत गिरने से छात्रों की मौत के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने आवासीय सुविधा बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है। सोमवार को कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने सभी कॉलेज प्राचार्यों के साथ बैठक कर छात्रावास सुविधाओं की समीक्षा व नए हॉस्टल की योजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक की शुरुआत हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के लिए मौन रखकर की गई। कुलपति ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि विश्वविद्यालय प्रभावितों की हरसंभव मदद के लिए खड़ा है।
विज्ञापन

कुलपति ने प्राचार्यों से इस हादसे को चेतावनी के रूप में लेने को कहा और सभी कॉलेजों से उपलब्ध आवासीय सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करने को कहा। निर्माणाधीन हॉस्टलों को जल्द पूरा कर छात्रों के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही, कॉलेजों को अपने स्तर पर नए हॉस्टल बनाने की संभावनाएं तलाशने और उपलब्ध जमीन, सरकारी योजनाओं व संसाधनों का आकलन कर जल्द योजना तैयार करने को कहा गया। कुलपति ने कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को सुरक्षित व बेहतर आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, और विश्वविद्यालय-कॉलेज मिलकर इस दिशा में ठोस प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें