फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी केस: लालू यादव समेत अन्य को राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय करना का फैसला टला

Mon, 07 Sep 2026 06:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीटीआई

सार

दिल्ली की एक कोर्ट ने ईडी के आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोप तय करने का फैसला टाल दिया। जिसमें लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपी हैं। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर तय की है।
विज्ञापन
लालू परिवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला टाल दिया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले को 10 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


न्यायाधीश गोगने को राउज एवेन्यू कोर्ट से द्वारका जिला कोर्ट में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट (एपीजेएफसी) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। अदालत के कर्मचारियों ने बताया कि न्यायाधीश के स्थानांतरण के कारण मामले की सुनवाई स्थगित की गई। 

यह मामला इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के दो होटलों के परिचालन अनुबंध निजी फर्म को देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। ये अनियमितताएं तब हुईं जब यादव रेल मंत्री के पद पर थे। इस मामले में कई अन्य लोग भी आरोपी हैं। 
विज्ञापन


ईडी इस मामले में धन शोधन के आरोपों की जांच कर रहा है। ईडी का यह मामला सीबीआई की एफआईआर से ही निकला है। इसमें रेलवे के दो होटलों के अनुबंध निजी फर्म को देने में कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन किया गया था।

सीबीआई मामले में पहले ही तय हुए थे आरोप
आईआरसीटीसी घोटाले से संबंधित एक अन्य मामले में, सीबीआई ने आरोप तय किए थे। यह आरोप पिछले साल 13 अक्टूबर 2025 को तय किए गए थे। लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव भी आरोपी हैं। कुल 11 अन्य लोगों पर भी धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगे थे।

यह आरोप है कि यादव ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। सीबीआई ने इस मामले में विस्तृत जांच की थी। ईडी का मामला भी इन्हीं आरोपों पर आधारित है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी, जब अदालत आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें