अलग रह रही एक महिला ने पति के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एनआईटी थाने में केस दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एनआईटी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का विवाह मुरादाबाद (यूपी) के एक युवक से हुआ है।
विवाह के कुछ समय बाद दंपति में विवाद हो गया। दोनों के बीच तलाक का केस अदालत में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि 3 जुलाई 2015 को उसके पति ने उनके फोन पर अश्लील मैसेज भेजे।
ऐतराज जताने पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ एनआईटी सुशील कुमारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।