आम आदमी पार्टी इन दिनों भाजपा शासित एमसीडी की कार्यशैली पर एक के बाद एक गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि एमसीडी ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कैशलेस स्वास्थ्य बीमा के नाम पर 221 करोड़ रुपया वसूला लेकिन कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर उन पैसों का भुगतान नहीं किया।
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को भी पार्टी मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर इस मामले में भाजपा शासित एमसीडी की निंदा की है। मां ने आरोप लगाया है कि एमसीडी ने कैशलेस स्वास्थ्य बीमा के नाम पर 34 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों से करीब 221 करोड़ रुपए लिए।
लेकिन प्राइवेट अस्पतालों को उसने पैसे नहीं दिए। एमसीडी ने ग्रुप ए के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 1.20 लाख, ग्रुप बी से 78 हजार, सी से 54 हजार और ग्रुप डी से 30 हजार रुपए लिए। ताकि वे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। इस दौरान पूर्वी व उतरी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष मनोज त्यागी और विकास गोयल भी मौजूद थे।