फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापुरी का प्राचीन शिव मंदिर: सावन में आस्था का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना हजारों श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक,
विज्ञापन

भोजन, विश्राम व प्राथमिक चिकित्सा की भी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सावन माह में दुर्गापुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रोजाना हजारों भक्त मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलार्पण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया है।
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर करीब सौ साल पुराना है। करीब 60 साल पहले मंदिर परिसर का निर्माण कर इसे और मजबूत बनाया गया। सावन शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है, सोमवार व विशेष पर्वों पर लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन ने कांवड़ियों के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल व प्राथमिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की है। सेवादार दिन-रात श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हैं। गर्मी में ठंडे पानी, शरबत व अन्य पेय पदार्थों का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

मंदिर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी व धार्मिक सजावट से सजाया गया है। शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सेवादार व स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से परिसर की निगरानी की जा रही है। सावन के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें