- प्रयागराज, इंदौर, भावनगर, साबरमती समेत कई शहरों के लिए नवंबर तक चलेंगी विशेष ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे दिल्ली और देश के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04123 प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन 2 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी। वापसी में 04124 हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज जंक्शन 3 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी। इसी तरह 09309 इंदौर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन 4 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वापसी में 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर जंक्शन 5 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को संचालित होगी।
उत्तर रेलवे ने दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन से भावनगर और ओखा के लिए चलने वाली विशेष ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई है। 09257 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और 09258 शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वहीं, 09203 वेरावल-हरिद्वार 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और 09204 हरिद्वार-वेरावल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। 09523 ओखा-शकूरबस्ती और 09524 शकूरबस्ती-ओखा की सेवाएं भी क्रमश: 20 अक्टूबर से 24 नवंबर और 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जारी रहेंगी। रेलवे ने अन्य विशेष ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई है।