फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पार कर डंपर ने SUV को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 बार पलटी इनोवा हुई 5 की मौत

Wed, 26 Jul 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सामने से आ रहे कूड़ा के डंपर ने डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर जाकर इनोवा को मारी टक्कर 
नोट: खबर मेरठ के लिए भी उपयोगी है      
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत
-सामने से आ रहे कूड़े के डंपर ने डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर जाकर इनोवा को मारी टक्कर      
-तीन बच्चों समेत चार जख्मी, एक ही हालत गंभीर, एनएच-24 पर कल्याणपुरी इलाके में हुआ हादसा      
-हादसे के दौरान डंपर पलटा, इनोवा ने चार-पांच बार पलटी , घटना स्थल पर फैला चारों ओर खून      
-मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा को काटकर निकाले शव, घायलों को पहुंचाया अस्पताल      
-ईरान के तेहरान से भारत आए परिवार को एयरपोर्ट से लेकर मेरठ लौट रहा था परिवार, इनोवा चालक की भी मौत      
-हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार, पुलिस ने आरोपी की पहचान की, छानबीन जारी      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 26 जुलाई      
विज्ञापन
1 of 5
accident - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक बेलगाम डंपर ने डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर आ रही इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ निवासी एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी की इनोवा कार चार-पांच कलाबाजियां खाकर करीब 50 मीटर दूर जाकर रुकी। वहीं हादसे के दौरान डंपर भी पलट गया।
विज्ञापन

2 of 5
accident - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
दुर्घटना के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने इनोवा को गैस कटर की मदद से काटकर शव व घायलों को निकाला। घायलों को एलबीएस व जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने लारवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त लाला का बाजार, चौड़ा कुंआ, घंटा घर, मेरठ निवासी कमर अब्बास जैदी (55), इनकी पत्नी अंजुम फातिमा जैदी (50), बेटा अजहर अब्बास जैदी (18), बेटी जूही जैदी (14), इनोवा चालक गांव मलियाना, मेरठ निवासी मेहराजुद्दीन (36) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कमर के छोटे भाई कल्बे अब्बास की पत्नी अंजुम फातिमा जैदी (42), कल्बे अब्बास का बेटा अली मोहम्मद जैदी (13), कमर का अकेला बचा बेटा अब्बास मेहंदी जैदी (16) व छोटे भाई सैय्यद अब्बास जैदी की बेटी लम्हा उर्फ सुकेना जैदी (7) है।
विज्ञापन

3 of 5
accident - फोटो : एबीपी
​कमर अपने दो भाईयों सैय्यद अब्बास जैदी और लड्डन अब्बास जैदी के साथ मेरठ में ही रहते थे। इनका कपड़े का कारोबार है। कमर के एक अन्य छोटे भाई कल्बे अब्बास जैदी अपने परिवार के साथ ईरान के तेहरान में रहते हैं। वह वहां दो दशक से अधिक समय से रेडियो तेहरान में सरकारी नौकरी करते हैं। मंगलवार देर रात को कल्बे अब्बास की पत्नी अंजुम फातिमा जैदी, उनका बेटा अली मोहम्मद जैदी (13) ईरान से वापस भारत आ रहे थे। कमर अपने पूरे परिवार व भाई की बेटी के साथ इनोवा से उन्हें लेने के लिए दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट आए थे।

4 of 5
accident - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
बुधवार तड़के करीब 4.00 बजे अंजुम व अली मोहम्मद को एयरपोर्ट से लेने के बाद परिवार इनोवा से वापस मेरठ के लिए निकला। इस बीच जैसे ही इनकी इनोवा मयूर विहार फेज-2 की लाल बत्ती से आगे बढ़ी, अचानक सामने सड़क के दूसरे ओर से आ रहा एमसीडी का कूड़े वाला डंपर डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर आ गया। डंपर पलट गया और उसने सीधे इनोवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इनोवा ने कई कलाबाजियां खाई और करीब 50 मीटर दूर जाकर रुक गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तुरंत ही पुलिस के अलावा दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। इनोवा को गैस कटर की मदद से काटकर शवों व घायलों को निकलकर एलबीएस पहुंचाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया, वहां घायल अंजुम, अली मोहम्मद, लम्हा और अब्बास मेहंदी का इलाज जारी है। अस्पताल में फातिमा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है,आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है,जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।      
 ओमवीर सिंह, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें