बड़कली से भादस मार्ग पर गांव भादस में डंपर और थ्रीव्हीलर में टक्कर होने से थ्रीव्हीलर चालक बुरी तरह घायल हो गया। उन्हें मांडीखेड़ा अस्पताल से ट्रांमा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे के आसपास शाहिद पुत्र वाजिद भादस सवारियों से भरा थ्रीव्हीलर एचआर38 टी 6943 लेकर बड़कली की तरफ जा रहा था।
भादस से निकलते ही तेज रफतार डंपर एचआर 55एल 0494 ने टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही ग्रामीणों ने भादस में सवा घंटे तक रोड़ को जाम कर दिया। ग्रामीण अवरोधक लगाने पर अड़ गये तब दो अवरोधक ग्रामीणों ने जबरदस्ती लगा दिये।
उप तहसीलदार जगदीशचन्द्र के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। डंपर के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। पिछले सप्ताह भी 13 साल की एक छात्रा की डंपर से कुचल कर मौत हो गयी थी।
वहीं तिगांव के पास दो मोटरसाईकिल आपस में टकरा गई। जिसमें सलीम पुत्र समसुदीन गांव सिंगार की मौके पर मौत हो गयी जबकि उसका साथी सहूद हसन गांव सिंगार गभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं चांदडाका गांव के दो युवक भी इस हादसे में घायल हुए हैं जिन्हें मांडीखेड़ा और नल्हड़ अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।