उत्तर रेलवे ने गोरखपुर यार्ड में चल रहे पुराने पीआईटी-1 कार्य की अवधि 30 मार्च तक बढ़ा दी है। इस कारण कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव व शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक विशेष 26 मार्च तक और 05058 दिल्ली जंक्शन-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष 27 मार्च तक रद्द रहेगी। इसके अलावा 01027 दादर-गोरखपुर विशेष को मऊ में आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा, जबकि 01028 गोरखपुर-दादर विशेष मऊ से चलेगी। इसी तरह 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बलरामपुर तक ही चलेगी और 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बलरामपुर से शुरू होगी। 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर तक चलाया जाएगा।
रेलवे ने बताया कि 11055 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस को गोंडा तक, 19409 साबरमती बीजी-गोरखपुर एक्सप्रेस को थावे तक और 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस को बढ़नी तक विस्तारित किया गया है।
पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के कारण उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें डायवर्ट
उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में निर्माण कार्य के कारण पावर और ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है। यह ब्लॉक दिल्ली मंडल में लेवल क्रॉसिंग संख्या 50 के स्थान पर एलएचएस निर्माण के लिए सुरक्षा प्लेटों के इंस्टॉलेशन के कारण लगाया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 13 जनवरी को कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार जंक्शन-दिल्ली जंक्शन को टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा होते हुए दिल्ली जंक्शन के लिए डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली, दौराला, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद और साहिबाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 14332 कालका-दिल्ली जंक्शन को भी टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा मार्ग से चलाया जाएगा। इस ट्रेन के भी कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट को गाजियाबाद से मेरठ सिटी के बीच लगभग 15 मिनट रोका जाएगा।