फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्ल्यू लाइन पर मिनटों का सफर घंटों में तय, तकनीकी कमी के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवा प्रभावित

Wed, 05 Dec 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्ल्यू लाइन पर ऑटोमेटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार दोपहर से शाम तक मेट्रो रुक-रुक कर चली।  सिग्नल संपर्क टूटने के चलते चालकों को ट्रेनों का संचलान मैनुअली (हाथ से) किया। डीएमआरसी ने शाम 4:23 मिनट पर तकनीकी खराबी को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा हुआ। दूसरी ओर मेट्रो की तकनीकी खराबी से यात्री बेहाल रहे और गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कई जगह प्लेटफार्म पर भी ट्रेनों के लिए लंबे इंतजार के कारण यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

 
ब्ल्यू लाइन पर दोपहर 12 बजे के आसपास ट्रेनों की रफ्तार में अचानक कमी होनी शुरू हो गई।  शुरूआत में करोल बाग से द्वारका रूट पर यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।  दोपहर दो बजे के बाद ब्ल्यू लाइन के पूरे कॉरिडोर पर ट्रेनों का रुकना शुरू हो गया।  जिस कारण मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा होनी शुरू हो गई।  नोएडा/वैशाली से द्वारका तक पूरा कॉरिडोर प्रभावित रहा।

शाम को पीक आवर्स में यात्रियों को ट्रेनों की धीमी रफ्तार के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।    डीएमआरसी का कहना है कि करोल बाग से द्वारका के बीच सिग्नलिंग और आटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों का संचानल मैन्युअल तरीके से किया गया। हालांकि डीएमआरसी ने दावा किया कि शाम 4:23 मिनट में तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया, लेकिन यात्रियों से शाम 7 बजे के बाद भी ट्रेनों के 20-25 मिनट तक रुकने की शिकायतों के मिलने का सिलसिला जारी रहा।      
विज्ञापन


करीब 12 बजे द्वारका जाने के लिए बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर सवार हुआ। इस दौरान मेट्रो धीमी गति में चली।  राजीव चौक से आगे पहुंचने पर अचानक ट्रेन रुक गई। कुछ मिनट के बाद ट्रेन फिर चली, लेकिन कुछ-कुछ दूरी पर ट्रेन अचानक रुकने लगी।  द्वारका पहुंचने में 45 मिनट के बजाय सवा घंटे से भी ज्यादा समय लगा।-पवन, मेट्रो यात्री      

शाम पांच बजे मेट्रो में सवार हुई और शाम करीब पौने 7 बजे राजीव चौक पहुंचीं। द्वारका से राजीव चौक आने के लिए करीब पौने दो घंटे तक मेट्रो में फंसे रहना पड़ा।  शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही।-पूजा वत्स, मेट्रो यात्री  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें