फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विशेष यातायात व्यवस्था के चलते उत्तरी दिल्ली की कई सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

Wed, 18 Nov 2026 10:29 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Traffic - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में आज दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसके चलते आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-पॉइंट तक और शमनाथ मार्ग, मॉल रोड, सुधीर बोस मार्ग, छात्रा मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, जीटीबी मार्ग, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, डॉ. कर्णवाल मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। 

विज्ञापन


दिल्ली यातायात पुलिस जरूरत के अनुसार कुछ स्थानों पर वाहनों का रास्ता बदलेगी। पुलिस ने लोगों को इन सड़कों से बचने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है। साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है। आपातकालीन वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट रहेगी।

इन स्थानों पर होगा यातायात डायवर्जन

  • वजीराबाद फ्लाईओवर
  • चंदगी राम अखाड़ा
  • युधिष्ठिर सेतु वाई-पॉइंट
  • युधिष्ठिर सेतु के नीचे
  • शमनाथ मार्ग रेड लाइट
  • वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे
  • सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट
  • थाना रूप नगर के सामने
  • मौरिस नगर रेड लाइट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें