फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं से दिल्ली में बढ़ी ठंडक, न्यूनतम तापमान में और होगी गिरावट

Thu, 21 Dec 2023 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mausam Ki Jankari: गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में धूप हल्की रहेगी, इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ रही है। आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी। गुरुवार को औसतन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना है। 

विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण राजधानी की सुबह शिमला, मसूरी और जम्मू से भी ठंडी रही। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, मसूरी का 6.8 और शिमला का 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में तेजी से ठंडक दस्तक दे रही है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों में आने वाली सर्द हवाएं ठंड और बढ़ा रही हैं। अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में धूप हल्की रहेगी, इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

लोधी रोड़ का इलाका सबसे ठंडा
लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 6.6, मुंगेशपुर में 6.8 व आया नगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पूसा में 21.7, नरेला में 23.7, रिज में 22.3 व पीतमपुरा में 23.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें