फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMOG : निरस्त रहेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, ढाई सौ से ज्यादा विमान भी हो रहे लेट

Thu, 09 Nov 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मॉग के वजह से ट्रेन व फ्लाइट लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मॉग ने ट्रेनों की रफ्तार को भी थाम लिया है। लेटलतीफी तो आम है, अब ट्रेनें निरस्त भी होने लगी हैं। पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के साथ ही एक दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। कई ट्रेनें लेट होने के कारण परिवर्तित समय से चलाई गईं। इसके कारण स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


स्मॉग के कारण रेलवे ट्रैक भी प्रभावित हो रहा है। दृश्यता घट जाने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। बृहस्पतिवार सुबह 41 ट्रेनें घंटों देरी से चलीं तो 9 ट्रेनों के समय में परिवर्तन करके चलाने का निर्णय लिया गया।

फरक्का, अमरनाथ समेत 10 ट्रेनें निरस्त भी कर दी गईं। शनिवार को भी जम्मू तवी-गोरखपुर एक्सप्रेस व दिल्ली जंक्शन-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। देर शाम तक सौ से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

निरस्त रहने वाली स्पेशल ट्रेनें 

demo pic
. नांगलडैम-लखनऊ 04502 स्पेशल 13, 20, 27 नवंबर को निरस्त रहेगी। 
. लखनऊ-नांगलडैम 04501 स्पेशल 14, 21, 28 नवंबर को निरस्त रहेगी। 
. निजामुद्दीन-लखनऊ 04420 स्पेशल 13, 20, 27 नवंबर को निरस्त रहेगी। 
. लखनऊ-निजामुद्दीन 04419 स्पेशल 16, 23, 28 नवंबर को निरस्त रहेगी। 
. लखनऊ-आनंद विहार 04422 स्पेशल 14, 21, 28 नवंबर को निरस्त रहेगी। 
. निजामुद्दीन-कोचुवेली 04426 स्पेशल, 11, 18, 25 नवंबर को निरस्त रहेगी। 
. निजामुद्दीन-पुणे 04418 स्पेशल 14, 21, 28 नवंबर को निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन

ढाई सौ से ज्यादा विमान लेट

flight - फोटो : getty images
घने स्मॉग व दो रनवे के बंद होने के कारण विमानों के संचालन पर भी असर दिख रहा है। बृहस्पतिवार को भी ढाई सौ से अधिक विमान देरी से संचालित हुए। रनवे संख्या 29 व रनवे संख्या 27 के बंद होने के कारण सिर्फ एक रनवे से ही विमानों का संचालन किया गया।

आने वाले विमानों को लैंडिंग के लिए प्राथमिकता के कारण दिल्ली से रवाना होने वाले ज्यादातर विमान देरी से उड़े। एयरपोर्ट संचालन करने वाली कंपनी का कहना है कि शुक्रवार से विमानों का संचालन ठीक हो जाएगा।

रनवे संख्या 29/11 की मरम्मत का काम देर रात तक खत्म हो जाएगा। शुक्रवार सुबह 7 बजे से इस रनवे से विमान के संचालन का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस तरह से दो रनवे पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के सहारे कम दृश्यता की स्थिति में विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें