फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सिग्नल दिक्कत ने थामे मेट्रो के पहिए, येलो लाइन पर परेशान रहे यात्री

Tue, 16 Jul 2019 11:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : self
विज्ञापन

सिग्नल में दिक्कत के कारण मंगलवार शाम को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के पहिएं थम गए। पीक ऑवर्स होने के कारण गुरुग्राम के हुडा सिटी मेट्रो से लेकर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मेट्रो के आला अधिकारियों ने दिक्कत को दूर करवाया जिसके बाद मेट्रो सुचारू हो सकी। मेट्रो प्रवक्ता हिमांशु का कहना है कि दिक्कत को दूर कर लिया गया है, लेकिन पीक ऑवर्स में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यहां काफी अधिक भीड़ लगी हुई है।

मंगलवार शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर हुडा सिटी सेंटर के पास सिग्नल में दिक्कत आ गई। इस दिक्कत ने मेट्रो की रफ्तार को थाम दिया। मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार, दिक्कत के कारण येलो लाइन पर मेट्रो काफी धीमी हो गई। प्रतीक्षा समय काफी बढ़ गया था जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


पीक ऑवर्स होने के कारण मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। हुडा सिटी सेंटर, एमजी रोड, सिकंदरपुर व द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ लग गई। आलम यह हुआ कि कुछ देर के लिए यात्रियों के मेट्रो स्टेशन में प्रवेश पर रोक लगा दी।

हालांकि चंद मिनटों के लिए लगाई गई रोक के बाद यात्रियों को प्रवेश दे दिया गया। देर शाम करीब साढ़े 7 बजे दिक्कत को दूर कर लिया गया। इसके बाद मेट्रो सेवाएं सुचारू हो गई। हालांकि यात्रियों की भीड़ मेट्रो स्टेशन पर देर रात तक कम नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें