टमाटर-प्याज के लगातार बढ़ रहे दामों के कारण ये दोनों ही गरीबों की थाली से गायब होते जा रहे हैं। टमाटर और प्याज के भाव सीधे दोगुने हो गए हैं। जिससे प्याज-टमाटर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। हालांकि बीते सप्ताह के मुकाबले टमाटर के दाम में थोड़ी कमी आई है। प्याज-टमाटर की भाव में तेजी के साथ-साथ अन्य सब्जियां के दामों भी बढ़ोतरी हुई है।
एक सप्ताह में 20 रूपये किलोग्राम से 40 रूपये किलोग्राम हो गया है। मंडियों में पूरा स्टोक नहीं पहुंचने के कारण और पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्याज की कीमतों में वृद्धि हो गई।
मंडी में सब्जी लेने वाले लोग बड़े सोच विचार के बाद ही प्याज को खरीद रहे हैं। वहीं इस सप्ताह में टमाटर के भाव कुछ गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले टमाटर 80-100 रूपये किलोग्राम थे और अब 50-60 रूपये किलोग्राम हो गया है।
सदर बाजार के पास सब्जी मंडी में सब्जी लेने आई पूनम ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि टमाटर के साथ-साथ प्याज भी महंगा हो जाएगा। पिछली बार वह 300 रूपये में एक सप्ताह की सब्जी लेकर गई थी मगर इस बार तो तीन दिन की सब्जी खरीदी गई है।