फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तेज आंधी और बारिश ने वर्ल्ड क्लास दिल्ली एयरपोर्ट की खोली पोल, जलमग्न हुआ, टर्मिनल-1 की कैनोपी फटी

Sun, 25 May 2025 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी का कहना है कि तेज आंधी और बारिश की वजह से टर्मिनल-1 के आगमण की ओर छत का तिरपाल फट गया जिससे पानी नीचे आना शुरू हो गया। एयरपोर्ट पर तैनात कर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभाला।
विज्ञापन
कैनोपी फटने से गिरता पानी - फोटो : X @INCKerala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज आंधी और बारिश ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कलई एक बार फिर खोल दी है। बारिश और आंधी से छत की कैनोपी फट गई और टर्मिनल के नीचे तेजी से पानी गिरने लगा। इससे किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन टर्मिनल-1 के समीप यात्रियों में अफरा-तफरी का आलम जरूर रहा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है। इसी तरह के एक वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर ओवरहैंग का एक बड़ा हिस्सा फुटपाथ पर गिर गया है। इससे फर्श पर चारो ओर पानी फैल गया और आसपास खड़े लोग वहां से भागने लगे। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी का कहना है कि तेज आंधी और बारिश की वजह से टर्मिनल-1 के आगमण की ओर छत का तिरपाल फट गया जिससे पानी नीचे आना शुरू हो गया। एयरपोर्ट पर तैनात कर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभाला और यात्रियों को टर्मिनल के दूसरी तरफ ले जया गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर भी जलभराव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर, मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। देर रात से विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। रनवे पर तेज हवा चलने और बारिश के कारण 49 विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने सभी विमानों को किसी अन्य एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया। खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 17 अंतरराष्ट्रीय विमान समेत 49 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। तेज हवाओं और एयरसाइड कंजेशन के कारण भी कई उड़ाने बाधित हुई और कुछ निरस्त भी कर दी गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार 190 से अधिक विमान देरी से संचालित हुई। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण टी-1 आगमन प्रांगण में कपड़े के हिस्से पर दबाव अधिक पड़ गया। इससे पानी जमीन पर फैल गया। टर्मिनल के अन्य हिस्सों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है। 
विज्ञापन


यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई
शनिवार को खराब मौसम की वजह से विमानों के संचालन में जबरदस्त बाधा पहुंची। इसे लेकर रविवार को एक एडवाइजरी जारी की गई जिसमें कहा गया कि शनिवार रात खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति नियमित रूप से चेक करें। एयरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में भी रहें। ऑन-ग्राउंड टीमें काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को सहुलियतें मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें