फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू देगा विदेश में पढ़ने, रिसर्च और इटर्नशिप का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में सेमेस्टर अवे प्रोग्राम की तैयारी, प्रस्ताव आज की बैठक में लाया जा रहा है
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय अपने छात्रों को वैश्विक अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। डीयू सेमेस्टर अवे प्रोग्राम (एसएपी) शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। प्रस्ताव बुधवार को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पेश किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत छात्र अपने पाठ्यक्रम का एक हिस्सा भारत में और एक हिस्सा विदेशी संस्थानों में पूरा कर सकते हैं। इस तरह से उन्हें विदेश में पढऩे, रिसर्च और इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

डीयू अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क-2022 के तहत इस प्रस्ताव को लेकर आ रहा है। एसएपी को दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से लागू किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे ताकि इच्छुक छात्रों को ऐसे सेमेस्टर आधारित शिक्षण कार्यक्रमों से लाभ पहुंचाने के लिए पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा सके। डीयू के स्नातक छात्र जो शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से नामांकित हैं उन्हें सेमेस्टर अवे प्रोग्राम के तहत किसी उच्च शिक्षा संस्थान में सेमेस्टर अवे का विकल्प चुनने की अनुमति केवल तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर में दी जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र अपने मूल विश्वविद्यालय से संबंधित योग्यता पूरी कर सकें। प्रस्ताव के मुताबिक छात्र विदेशी संस्थानों में एक सेमेस्टर के दौरान न्यूनतम 12 और अधिकतम 26 क्रेडिट अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें