फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारका में शुरू करेगा 180 बिस्तरों वाला क्वारंटीन केंद्र

Wed, 28 Apr 2021 08:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) शीघ्र ही द्वारका में 180 बिस्तरों वाला एक कोविड-19 पृथक वास केंद्र शुरू करेगा। विश्वविद्यालय ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) शीघ्र ही द्वारका में 180 बिस्तरों वाला एक कोविड-19 पृथक वास केंद्र शुरू करेगा। विश्वविद्यालय ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, दिल्ली विश्वविद्यालय इस्कॉन के साथ मिलकर और दिल्ली सरकार के सहयोग से द्वारका के सेक्टर तीन में दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के छात्रावास प्रखंड में कोविड पृथक-वास केंद्र स्थापित कर रहा है।

विज्ञापन


इस केंद्र में 180 बिस्तर होगे और इस हफ्ते के आखिर तक यह काम करना शुरु कर देगा। एक अधिकारी ने बताया कि यह केंद्र आम लोगों के लिए भी खुला होगा और 180 में से 125 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा से लैस होंगे।

दिल्ली सरकार इस केंद्र को तीन डॉक्टर और तीन नर्स उपलब्ध कराएगी। पिछले एक सप्ताह में विश्वविद्यालय के कम से कम 10 कर्मियों की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मौत हो गई है। जबकि अब भी कई अन्य संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें